फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गंगा में कूदने जा रहा हूं... आकर शव ले जाना

Fri, 25 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाधाम के कुबरी घाट पर बीमारी से तंग आकर बुधवार को गंगा नदी में कूदे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ टीम की मदद से खोजबीन का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे 32 वर्षीय युवक ने पीपा पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। माैजूद मछुआरों ने बचाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाल डालकर खोजबीन शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद फतेहपुर जनपद के खागा अंतर्गत बैरागी पुरवा निवासी विनोेद कुमार पहुंचे और उन्होेंने नदी में कूदने वाले युवक को अपना बेटा नरेंद्र बताया।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के मुताबिक विनोद ने बताया कि नरेंद्र गुर्दे की बीमारी से परेशान था। ऑपरेशन के बाद भी उसे राहत नहीं मिल पा रही थी। असहनीय पीड़ा से ग्रसित होकर उसने नदी में कूदने से पहले फोन किया था कि कुबरी घाट पर आकर उसका शव ले जाना। यह कहकर पिता फूट-फूट कर रोया। वहीं, देर शाम तक पुलिस की मशक्कत के बाद भी डूबे युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि एसडीआरएफ को बुलाया गया है। खोजबीन का दायरा करीब तीन किमी तक बढ़ाते हुए युवक की तलाश की जा रही हैै। जल्द ही युवक को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें