फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पति की अर्थी और बेटे पर हत्या का आरोप, मंझधार में फंसीं रानी देवी

Tue, 16 Jun 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मी राम नरेश की हत्या ने सिर्फ एक परिवार, बल्कि रिश्तों के टूटते ताने-बाने की दर्दनाक तस्वीर सामने रख दी है। इस घटना के बाद सबसे मुश्किल हालात में हैं राम नरेश की पत्नी रानी देवी, जिनका एक ओर सुहाग उजड़ गया तो दूसरी ओर बड़े बेटे पर पति की हत्या का आरोप लग गया।
विज्ञापन


बेटे राहुल के हाथों पति राम नरेश की हत्या की सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंची रानी देवी बिलखते हुए सबसे पहले पुलिस से मिली। वायरल हो रहे वीडियो में रानी देवी ने बताया कि उनका पति राम नरेश दूसरों के बहकावे में आकर पिछले पांच वर्षों से पत्नी और बच्चों से अलग दुअरा चौराहे स्थित अपने मकान में रह रहे थे।
रानी देवी गांव में रहकर खेती-किसानी और मजदूरी से तीन बेटों और एक बेटी का पालन-पोषण कर रही थीं। पत्नी ने आरोप लगाया कि राम नरेश घरेलू जिम्मेदारियों से दूरी बनाए हुए थे, जिसके चलते रानी देवी ने गुजारा भत्ता का मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन

सोमवार को इसी मामले की सुनवाई थी। बिलखते हुए उन्होंने बताया कि वह कई बार पति से बच्चों का ख्याल रखने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन हालात नहीं बदले। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि मुझे लोगों ने बताया कि बेटे ने गोली मार दी। मैं भागकर अस्पताल पहुंची। अब मैं किधर जाऊं, मेरी नाव तो अब मंझधार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें