सदर कोतवाली के नारा गांव के प्रधान के पति फूलसिंह को पुलिस ने मामूली विवाद के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अब बताया जा रहा है कि वह सैनी कोतवाली में लूट के मामले में वांक्षित था। सोमवार को सैनी कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ लिखापढ़ी करके चालान कर दिया है।
सिराथू विकास खंड के नारा गांव से फूलसिंह की पत्नी तमाम विपरीत हालात के बाद प्रधान पद का चुनाव जीती थी। चुनाव के बाद से ही उनके विरोधी सक्रिय हो गए। इस बीच सोमवार को दो पक्षों के बीच गाड़ी के आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंचा तो पुलिस भी आ गई। इस दौरान सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर मिले प्रधान के पति फूलसिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया।
यह गिरफ्तारी सदर कोतवाली पुलिस ने की थी। बाद में बताया गया कि फूलसिंह के खिलाफ सैनी कोतवाली में लूट का मामला दर्ज हैं। इस पर सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर मनी। पांडेय ने पकड़े गए फूलसिंह को सैनी कोतवाली के हवाले कर लिया। इस बाबत सैनी के इंस्पेक्टर तेज बहादुर का कहना है कि फूलसिंह उनके यहां लूट का वांक्षित था। उसके खिलाफ लिखापढ़ी करके चालान कर दिया गया है।