फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मनमानी से परेशान है महिला

Thu, 18 Jun 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सिराथू तहसील के विजईपुर गांव की एक महिला पति की मनमानी से परेशान है। आरोप है कि पति ने सारी पुश्तैनी जमीन छोटे बेटे के कहने पर उसकी पत्नी के नाम लिख दी है। इससे उसके और बड़े बेटे के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परेशान पीड़िता ने बुधवार को मामले की शिकायत प्रभारी डीएम से की है।
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के विजईपुर गांव की रहने वाली विद्यावती की मानें तो उसका पति नशेड़ी किस्म का है। वह आए दिन शराब के नशे में धुत होकर पूरे परिवार को परेशान करता रहता है। आरोप है कि उसके इसी नशेड़ीपन का फायदा उठाते हुए छोटे बेटे ने बहला फुसलाकर पूरी पुश्तैनी जमीन अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा ली है।  विरोध करने पर छोटा बेटा उसे और अपने बड़े भाई को जान से मारने की धमकी देता रहता है। जमीन बैनामा करने के बाद अधेड़ छोटी बहू के मायके में ही रहने भी लगा है।

पूरी जमीन का बैनामा छोटी बहू के नाम हो जाने के बाद अब उसके साथ ही बड़े बेटे के सामने पेट पालने के भी लाले पड़ गए हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि उसने इसकी शिकायत कई बार एसडीएम और सैनी पुलिस से की। मगर किसी भी अधिकारी ने उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। कार्रवाई नहीं होने की वजह से वह परेशान है। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी डीएम सुरेन्द्र कुमार ने पीड़िता को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। प्रभारी डीएम ने एसडीएम सिराथू को प्रकरण की जांच कर  हफ्ते भर के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें