चरवा थाना क्षेत्र के चपहुंआ गांव में बुधवार रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में नामजद पति व ससुर काे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मायके वालों ने दहेज हत्या के आरोप में पति व ससुर समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर विवाहिता की हत्या में वांछित दिलीप कुमार व उसके पिता राम प्रताप को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।