फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी का आरोप, विरोध पर पीटा

Sat, 17 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने और विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच अचानक राजू उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें