फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, तापमान में फिर उछाल

Tue, 02 Jun 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम साफ होते ही उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को तेज धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिनभर गर्मी का असर बना रहा। बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को उमस के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों की तुलना में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस अधिक महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें