फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अमर उजाला ने जिले के मेधावियों को किया सम्मानित

Tue, 02 Jun 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अमर उजाला की तरफ से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया गया सम्मानित। संवाद
विज्ञापन
मंझनपुर स्थित उदयन सभागार में अमर उजाला की ओर से सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉप-4 स्थान प्राप्त मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, प्रभारी डीआईओएस नीरज केसरी ने सभी बच्चों को सम्मानित किया।
हाईस्कूल की जिला टॉपर साक्षी मिश्रा की अनुपस्थिति में उनके प्रधानाचार्य, द्वितीय स्थान पर रहे सौरभ कुमार मौर्य व रिया यादव, तृतीय स्थान प्राप्त सत्यम कुमार, जाह्नवी और अनुष्का श्रीवास्तव और चतुर्थ स्थान पर रहे अभय विश्वकर्मा व खुशी देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर अंजली देवी, द्वितीय स्थान पर सिद्धार्थ सिंह, तृतीय स्थान पर अर्पिता सिंह और चतुर्थ स्थान पर रश्मि यादव को भी सम्मानित किया गया।
कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दिया। निरंतर अभ्यास का परिणाम मिला। यह सम्मान आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।- सौरभ कुमार मौर्य
समय का सही उपयोग और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है। सम्मान मिलने से जिम्मेदारी और बढ़ गई है।- रिया यादव
मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। शिक्षकों के मार्गदर्शन ने अच्छे अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।- सत्यम कुमार
नियमित अध्ययन और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल हुई। सम्मान मिलने से भविष्य के लिए उत्साह बढ़ा है। - जाह्नवी
पढ़ाई के साथ निरंतर पुनरावृत्ति पर ध्यान दिया। इस सम्मान से और बेहतर करने की प्रेरणा मिली।- अनुष्का श्रीवास्तव
सफलता के लिए धैर्य और निरंतर प्रयास जरूरी है। सम्मानित होना गर्व की बात है।- अभय विश्वकर्मा
परिवार और शिक्षकों का सहयोग हमेशा मिला। यह सम्मान आगे की पढ़ाई में नई ऊर्जा देगा।- खुशी देवी
निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पढ़ाई की। सम्मान मिलने से भविष्य के लक्ष्यों को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है।- अंजली देवी
कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच से सफलता प्राप्त हुई। यह सम्मान हमेशा प्रेरित करता रहेगा।- सिद्धार्थ सिंह
नियमित अभ्यास और एकाग्रता से अच्छे अंक मिले। सम्मान समारोह की याद हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।- अर्पिता सिंह
सफलता के पीछे परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान है। यह सम्मान आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।- रश्मि यादव

शासन से भी मिला 21 हजार रुपये का डमी चेक और मेडल
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद स्तरीय टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सोमवार को उदयन सभागार में सम्मानित किया गया।

समारोह में मेधावियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल और 21 हजार रुपये की डमी चेक प्रदान की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

Next
AU ऐप में पढ़ें