फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 15 दिन में कैसे पूरा होगा 6598 आवासों का निर्माण

Fri, 16 Mar 2018 12:45 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चालू वित्तीय वर्ष में लाभार्थियों को दिए गए प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की प्रगति ठीक नहीं है। वित्तीय वर्ष खत्म होने में 15 दिन शेष रह गए हैं और 40 फीसदी आवास का निर्माण अधर में है। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के दौरान खराब प्रगति देख प्रमुख सचिव भड़के तो विभागाध्यक्ष संजीदा हुए। उन्होंने 25 मार्च तक हर हाल में शतप्रतिशत निर्माण पूरा कराने का अल्टीमेटम एडीओ व सेक्रेटरियों को दिया है।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष में दोआबा के 14 हजार 598 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांवित किया है। साल भर का समय बीतने को है और अब तक महज आठ हजार आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो सका है। 6598 आवासों का निर्माण अधर में लटका हुआ है। बुधवार को आवास की प्रगति खंगालने के लिए प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हकीकत जानी तो वह दंग रह गए।

उन्होंने जिले के जिम्मेदारों को माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कराकर रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव के अल्टीमेटम के बाद अफसर जागे। गुरुवार की सुबह परियोजना निदेशक राजेश कुमार मिश्र ने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत व सेक्रेट्रियों को 25 फरवरी की शाम तक शतप्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव की हिदायत के बाद से पीएम आवास निर्माण पूरा कराने को लेकर जिलेभर में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें