फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलन से अब गिर रहे मकान

विज्ञापन
Houses now falling due to Moisture - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सीलन से अब गिर रहे मकान
विज्ञापन

पिंडरा/पइंसा/कल्यानपुर। दोआबा में पिछले दिनो हुई तेज बारिश ने कच्चे मकान और उनके स्वामियों को आफत में डाल रखा है। स्थिति यह है कि जिले में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। आए दिन कच्चे मकान सीलन के कारण धाराशायी हो रहे है। शुक्रवार की रात भी जिले के अलग अलग स्थानों में दर्जन भर मकान जमींदोज हो गए।
विज्ञापन

सिराथू तहसील के निधियावां गांव में विजय कुमार का कच्चा मकान सीलन के कारण शुक्रवार की रात गिर गया। इससे घर की गृहस्थी दब गई। करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ला निवासी सबीना पत्नी जमीन का कच्चा मकान गिर गया। इसमें सबीना की गृहस्थी दब कर नष्ट हो गई। पूरामुफ्ती के मीरापुर गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र हीरा लाल का कच्चा मकान गिर गया। इससे उसको हजारों की क्षति हुई। विकास खंड कौशांबी के परभापर निवासी राजेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र मोती लाल विश्वकर्मा का कच्चा मकान गिर कर नष्ट हो गया। इसी प्रकार नेवादा विकास खंड के बूंदा गांव निवासी सफीकउल्ला पुत्र रफी उल्ला का कच्चा मकान सीलन के कारण गिर गया। इसी तरह सिराथू तहसील के उदिहिन बुजुर्ग निवासी संतोष की दीवार शनिवार सुबह ढह गई। इसके मलवे में दबने से घर के अंदर बंधे दो मवेशियों की मौत हो गई। जबकि संतोष के बेटे पुष्पराज और वीरेंद्र बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें