फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पिटाई कर घर में किया तोड़फोड़ व लूटपाट

विज्ञापन
House vandalized by beating a woman, looting
विज्ञापन
फकीराबाद मोहल्ले में मंगलवार रात घर में घुसकर महिला की पिटाई की गई। आरोप है कि पड़ोसी दबंगों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही लूटपाट भी की। बुधवार सुबह थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

फकीराबाद मोहल्ला निवासी रुखसाना बेगम ने बताया कि पड़ोसी से उसकी रंजिश है। मंगलवार शाम उसके पति बब्बू बाजार गए थे। घर पर वह अकेली थी। रुखसाना के अनुसार रात करीब नौ बजे पड़ोसी ने उसके पति का नाम लेकर आवाज लगाई। जैसे ही उसने दरवाजा खोला लाठी-डंडा व तमंचा लिए 20-25 लोग उसे धक्का देकर जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि सभी लोग गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ करने लगे।
विरोध करने पर दबंगों ने उसकी पिटाई कर घर में रखी 50 हजार नगदी व दो तोला सोने के जेवरात लूट लिए। चीख-पुकार सुन जुटे पड़ोसियों ने दखल देकर मामला शांत कराया। पीड़ित महिला ने फौरन डायल 112 को दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंचती कि इससे पहले सभी फरार हो गए। बुधवार सुबह थाने पहुंचकर उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

मामले में इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट का मामला है, लूटपाट का आरोप गलत है। तहरीर मिली है जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। दूसरी तरफ पीड़िता का आरोप है कि कस्बा इंचार्ज ने उसे डरा-धमकाकर लूटपाट की तहरीर बदलवाकर सिर्फ मारपीट की करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें