फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के चकिया गांव में सोमवार की रात करंट की चपेट में आने से एक होमगार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

चकिया निवासी वीरेंद्र कुमार (34) पुत्र देवनाराण पटेल होमगार्ड विभाग में नौकरी करता था। सोमवार को वीरेंद्र के घर पर उसकी छोटी बहन की सगाई थी। रात तकरीबन दस बजे सभी लोग खाना खा रहे थे तभी अचानक बत्ती गुल हो गई। परिजनों के मुताबिक वीरेंद्र रोशनी के लिए जेनरेटर चलाकर तार जोड़ रहा था कि इसी बीच बिजली आ गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। आननफानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां देखते ही डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सगाई की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें