फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व : बैंकों में उमड़ी भीड़

Fri, 10 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
होली पर्व पर खरीदारी से पहले बैंकों में रुपये निकालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। गुरुवार को जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों में भारी भीड़ आई। रुपये निकालने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई। अचानक बैंक में भीड़ आने से बैंककर्मी भी परेशान रहे।
विज्ञापन


   होली पर्व पर खरीदारी के लिए गुरुवार को बैंकों में उपभोक्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। एसबीआई मंझनपुर, एसबीआई भड़ेसर, यूनियन, इलाहाबाद बैंक के अलावा ग्र्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में भी भीड़ रही। करारी के बीओबी, अजुहा बीओबी, विजिया चौराहा में स्थित बैंक में लोगों की भीड़ जुटी रही। किसान, मजदूर के अलावा सरकारीकर्मी भी रुपये निकालने के लिए परेशान रहे। होली की तैयारी के लिए सभी लोगों ने अपने खर्च के हिसाब से रुपये निकाले। इसके बाद बाजारों का रुख किया। बैंकों में भीड़ की वजह से बैंक कर्मियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। अजुहा बैंक में बुधवार को इतनी भीड़ आ गई थी कि कैश पर्याप्त नहीं था। इस पर बैंक कर्मियों ने सभी को दो-दो हजार रुपये ही दिए। हालांकि लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन बैंक ने भीड़ का हवाला देते हुए लोगों को दो हजार से ज्यादा विद्ड्राल न भरने की सलाह दी।

बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
होली पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। चिप्स, पापड़ की खरीदारी के साथ रंग, पिचकारी भी बच्चों के लिए खरीदी जा रही है। पिचकारी के दामों में इजाफा भी हुआ है। इससे लोगों का बजट गड़बड़ाया है। हालांकि बच्चों की जिद के आगे परिजनों की चल नहीं पा रही है। वह मनपसंद पिचकारी ही खरीद रहे हैं। इसके अलावा टोपी व स्वांग रचने के आइटम भी बाजार में भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें