फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: होली का चढ़ा रंग, घरों में शुरू हुई पारंपरिक तैयारी

Sun, 01 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
फोटो सुमित्रा देवी-संवाद
विज्ञापन
रंगों के त्योहार होली का रंग धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मौसम को अनुकूल मानते हुए महिलाएं विशेष रूप से पापड़ और चिप्स बनाने में जुटी हैं। यह उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है।
विज्ञापन

इस बार भी घरों में महिलाएं उत्साह के साथ आलू के चिप्स और पापड़ बनाने में व्यस्त हैं। हर साल होली के पर्व से लगभग दस दिन पहले से ही घरों में पापड़ और चिप्स बनाने का कार्य शुरू हो जाता है। यह एक पुरानी परंपरा है, जो होली के उत्सव का एक अभिन्न अंग बन चुकी है।
घर के बने चिप्स पापड़ बाजार के रंग बिरंगे चिप्स, पापड़ से अच्छे होते हैं। घर में तैयार किए गए सामान का भरपूर आनंद भी मिलता हैं। इसके साथ ही घरेलू पापड़ सेहतमंद होता है। किरन जायसवाल
विज्ञापन

हर साल होली में आलू के पापड़ व चिप्स तैयार करते हैं। इससे होली मिलने आए मेहमानों के लिए गुझिया के साथ नमकीन का इंतजाम भी हो जाता है। आलू चिप्स व पापड़ नवरात्रि में भी काम आते हैं। - सुमित्रा देवी

फोटो सुमित्रा देवी-संवाद

फोटो सुमित्रा देवी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें