फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर इस्लामिक झंडा लगाने पर तनाव, थाने में दी गई तहरीर, पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 25 Aug 2025 05:49 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव में राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर इस्लामिक झंडा लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण से लोगों में रोष है। गांव के ही सोनेलाल सेन ने ग्राम प्रधान नासिर उर्फ नस्सन पर गंभीर आरोप लगाते...
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर इस्लामिक झंडा लगाने का वायरल वीडियो। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव में राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर इस्लामिक झंडा लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण से लोगों में रोष है। गांव के ही सोनेलाल सेन ने ग्राम प्रधान नासिर उर्फ नस्सन पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


सोनेलाल ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। इससे गांव का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। घटना का एक जीपीएस टैग के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। दवा किया जा रहा है कि इससे माहौल और गरमा सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर लेकर प्रकरण की जांच शुरू कर दी। फोटो की सत्यता की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल घटना से गांव में तनाव न बढ़े। इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें