फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू अप्पे ने बाइक सवार युवक को कुचला, चक्काजाम

विज्ञापन
highspeed appe crushed boy, dead - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के हजियापुर मोड़ के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार अप्पे ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक अपने घर से ससुराल जा रहा था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। लोग मुआवजे की मांग को लेकर शव उठने नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के पिपरकुंडी गांव निवासी शिवबाबू (30) पुत्र शिवलाल की ससुराल कौशाम्बी थाने के बनीखास गांव में है। शुक्रवार को वह किसी काम से ससुराल जा रहा था। रास्ते में हजियापुर मोड़ के पास शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे पश्चिमशरीरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अप्पे ने उसे कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते कि इससे पहले चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की जानकारी होते ही ससुरालीजन मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने वहां ग्रामीणों के साथ मिलकर लाश सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जानकारी मिलते ही कौशाम्बी थाने के साथ ही करारी कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। देर रात तक पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास करने में जुटी रही।
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल
सरायअकिल। इलाके के फकीराबाद मोहल्ला निवासी ओमकार पांडेय पुत्र राधेश्याम शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था। परिजनों के मुताबिक इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को परिजनों ने इलाज के लिए कस्बे के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चचेरे भाई मोनू पांडेय ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
निजी विद्यालय में मिली विक्षिप्त युवक की लाश
चरवा। कोतवाली के रेहड़ा गांव स्थित निजी स्कूल के अंदर शुक्रवार दोपहर एक 45 वर्षीय विक्षिप्त युवक की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों का कहना है की विक्षिप्त युवक कई दिनों से गांव में टहल रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतक लुंगी और सफेद शर्ट पहने हुए था। इस बाबत चरवा इंस्पेक्टर संत शरण दास का कहना है कि शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि विक्षिप्त की मौत दो दिन पहले हुई थी। शरीर में कहीं भी किसी तरह के कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें