फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तेज रफ्तार बस ने खड़ी कार में मारी टक्कर, आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा में मंगलवार सुबह नवीन मंडी समिति गेट के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह राज सिंह, रोहिल सिंह, रवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह निवासी केन अपने साथी दिव्यांशु के साथ कार से कड़ा गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार कस्बा अजुहा स्थित नवीन मंडी समिति के पास पहुंची, किसी काम से कार सवार वाहन खड़ा कर बाहर उतर गए। इसी दौरान कानपुर की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई।
हादसे से अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि सभी कार सवार पहले ही बाहर उतर चुके थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे के कारण कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें