कारी में आंखों की जांच करते नियत रोग विशेषज्ञ-संवाद
अगर आप की आंखें बिना वजह लाल हैं, जलन, खुजली या दर्द हो रहा है तो सावधान हो जाइए। समय से इलाज नहीं हुआ तो रोशनी भी जा सकती है। चिकित्सकों के मुताबिक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण ऐसा हो सकता है। इसका प्रमुख कारण तनाव है। अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे दो से तीन मामले आ रहे हैं। इसमें 30 से 50 वर्ष के लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जमीर हैदर ने बताया कि इस समय 30 से 50 साल के लोग मोबाइल व कंप्यूटर का प्रयोग अधिक कर रहे हैं। मोबाइल व कंप्यूटर पर अधिक समय तक नजर बनाए रखने के कारण आंखों पर असर पड़ रहा है और आंख लाल हो जा रही हैं।
इसके कारण हार्ट अटैक और पैरालिसिस बीमारियों का खतरा भी होता है। तनाव की समस्या युवाओं में अधिक है। इसी कारण उनका ब्लड प्रेशर भी अचानक बढ़ता घटता है।
आंख में खून जमे तो पहले करें ये उपाय
आंख में खून जमने पर सिर में भी दर्द होता है। ऐसे में सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं। ब्लड प्रेशर होने पर सलाह लेकर दवा शुरू करें। डॉक्टर से सलाह लेकर ही आंख में कोई दवा डाले, तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। खान पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रतिदिन 30 मिनट टहलना या हल्का योग करें।