फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आग से एक बीघा गेहूं की फसल राख

Thu, 16 Apr 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन के पास पुराने पावर हाउस के सामने स्थित एक खेत में अचानक आग लगने से गेहूं की करीब एक बीघा फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण फसल को बचाया नहीं जा सका। आशंका जताई जा रही है कि यह आग किसी चिंगारी या लापरवाही के चलते लगी हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें