Health team will identify dengue, malaria and corona patients
मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया, इन्सेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया व कोरोना के मरीजों की पहचान करने के लिए शुक्रवार से स्वास्थ्य विभाग दस्तक अभियान चलाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। बुधवार को पीएचसी मंझनपुर में आयोजित बैठक में चिकित्सा प्रभारी ने स्वास्थ्य कर्मियों व आशाओं को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान आशाओं को धूप से बचाने के लिए छाता भी उपलब्ध कराया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अरुण पटेल ने कहा कि में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें निगरानी समिति के सदस्य घर-घर जाकर दस्तक देंगे। साथ ही मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया, इन्सेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया व कोरोना के मरीजों की पहचान करेंगे। बुखार के मरीजों का एन्टीजेन टेस्ट किया जाएगा। जो लोग बीमार होंगे उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी।
कहा कि इस अभियान ग्राम प्रधान, वीडीओ, अध्यापक, आशा, एएनएम व ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियां सहयोग करेंगी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में नालियों की साफ-सफाई फॉगिंग व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी। मंझनपुर क्षेत्र की 173 आशाओं को छाता दिया गया। छाया पाने के बाद उनका चेहरा खुशी से खिला नजर आया।