गंगा किनारे हर गांव में लगेगा स्वास्थ्य मेला
27 से 31 जनवरी के बीच होगा आयोजन
मंझनपुर। जिले में गंगा के किनारे बसे 33 गांवों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में मरीजों की हर सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है।
30 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कौशांबी आ सकते हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। गंगा किनारे के गांवों में साफ-सफाई कराई जा रही है। नदी के किनारे बसे 33 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कैंप का आयोजन कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी का कहना है कि 27 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक जिले में 33 गांवों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभाग की तरफ से लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कैंप में एंबुलेंस भी रहेगी। सीएमओ के मुताबिक मानीटरिंग के लिए अफसरों की टीम भी रहेगी।