फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : सर्दी, गले के संक्रमण और त्वचा रोग के मरीजों की लगी कतारें

Mon, 05 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शाखा पीएचसी में निरीक्षण के दौरान मरीज का इलाज करते सीएमओ।  स्रोत: विभाग
विज्ञापन
जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे 1420 मरीजों में अधिकतर सर्दी, गले के संक्रमण और त्वचा रोग से पीड़ित रहे। 26 गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन


रविवार को सभी नोडल व विभागीय अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाखा, अजुहा, शुजातपुर और शहजादपुर का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया की जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 59 चिकित्साधिकारी व 150 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी केंद्रों में 121 गोल्डन कार्ड और आठ आभा आईडी भी बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें