फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : तीन मौतों के बाद आलमचंद गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, घर-घर पहुंचकर लिए गए नमूने

Wed, 04 Nov 2026 01:51 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

मूरतगंज ब्लॉक के आलमचंद गांव में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की बीमारी से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को करीब 30 सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने कैंप लगाकर घर-घर लोगों की सैंपलिंग और स्वास्थ्य जांच शुरू की है, ताकि बीमारी के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
आलमचंद गांव में लोगों स्वास्थ्य परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूरतगंज ब्लॉक के आलमचंद गांव में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की बीमारी से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को करीब 30 सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने कैंप लगाकर घर-घर लोगों की सैंपलिंग और स्वास्थ्य जांच शुरू की है, ताकि बीमारी के कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन







मौके पर एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गांव में स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का जायजा लिया और विभागीय टीम से जांच की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों के नमूने लेकर जांच कर रही है। साथ ही बीमार लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गांव से करीब 800 मीटर दूर मुर्गी पालन केंद्र संचालित है। इससे गांव में लगातार दुर्गंध और गंदगी फैलती रहती है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मुर्गी पालन केंद्र से निकलने वाली गंदगी और बदबू से बीमारी फैल रही है। हालांकि, बीमारी और मौतों के कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें