फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जुगाड़ से खोज तक, ग्रामीण हुनरमंदों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच

Wed, 04 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
प्रदर्शनी के उपकरण के बारे में जानकारी देते आईटीआई के प्राचार्य व अन्य। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
हुनर और नवाचार किसी बड़ी प्रयोगशाला के मोहताज नहीं होते। ग्रामीण परिवेश में भी किसान, मजदूर और कारीगर अपनी जरूरतों के हिसाब से नई तकनीक विकसित कर रहे हैं। ऐसे ही हुनरमंदों की प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए शुक्रवार को राजकीय आईटीआई सिराथू में जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपने जुगाड़, खोज और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में धान की सीधी बोआई की तकनीक के लिए सुभाष चंद्र ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में किसान, शिल्पकार, मैकेनिक, कारीगर, मजदूर और पारंपरिक उपचार करने वालों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए। किसी ने खेती को आसान बनाने की तकनीक दिखाई तो किसी ने हस्तकला, कपड़ा बुनाई और तकनीकी खोज के जरिये अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य यजुवेंद्र नाथ ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को तकनीकी मदद देकर उनके जुगाड़ को नई पहचान दिलाई जाएगी। समाज के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच और तकनीक आवश्यक है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने हुनरमंदों के काम को पहचानकर सम्मानित करने की पहल को सराहनीय बताया।
जिला विज्ञान क्लब समन्वयक वसीम अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद तकनीकी खोज और हुनर को चिह्नित कर आगे बढ़ाना ही प्रदर्शनी का उद्देश्य है। निर्णायक मंडल में डॉ. आशीष श्रीवास्तव, चंचल सिंह, मिस्बाहुल हक और डॉ. यमुना धर द्विवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट-

धान की सीधी बुआई को पहला स्थान, एग्रो फार्मर दूसरे नंबर पर

प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र निवासी कलुआपुर उदिहिन को धान की सीधी बुआई की तकनीक के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। जय प्रकाश पांडेय निवासी नारा को एग्रो फार्मर के लिए दूसरा और आशीष कुमार निवासी गुलामीपुर को मिट्टी के बर्तन बनाने की तकनीक के लिए तीसरा स्थान मिला। प्रियल केसरवानी, सुलेखा साहू, बुलबुल यादव, सुनीता देवी और रोहित को एंब्रॉयडरी, कपड़ा बुनाई, ब्यूटीशियन, टेलरिंग और जीपीएस लाइव लोकेशन तकनीक के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमशः आठ हजार, पांच हजार और तीन हजार रुपये दिए गए। पांच सांत्वना पुरस्कार पाने वालों को दो-दो हजार रुपये मिले।

प्रदर्शनी के उपकरण के बारे में जानकारी देते आईटीआई के प्राचार्य व अन्य। स्रोत: विभाग

प्रदर्शनी के उपकरण के बारे में जानकारी देते आईटीआई के प्राचार्य व अन्य। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें