फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रधानाध्यापिका निलंबित, छह शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 17 Mar 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय अगियौना छात्र से जानकारी लेते डीएम। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निरीक्षण में खामियां मिलने के बाद कंपोजिट विद्यालय अगियौना की प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही छह सहायक अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को मंझनपुर के कंपोजिट विद्यालय अगियौना का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई कमियां पाई गईं। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बीएसए को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर बीएसए ने बीईओ प्रमोद कुमार को जांच के लिए विद्यालय भेजा। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए डॉ. कमलेेंद्र कुशवाहा ने कार्रवाई की है।
रिपोर्ट में सामने आया कि विद्यालय में मिड-डे मील मानक और गुणवत्ता के अनुरूप नहीं बन रहा था। विद्यालय में शैक्षिक माहौल बेहतर नहीं मिला। निरीक्षण के समय वार्षिक परीक्षा हो रही थी। इस दौरान भी शिक्षक कक्षाओं में होने के बजाय एक स्थान पर बैठे मिले।
विज्ञापन

कमियों को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापिका प्रेमलता सिंह को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही विद्यालय में कार्यरत छह सहायक अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें