लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करते अधिकारी। स्त्रोत: प्रशासन
- फोटो : गोंदलामऊ के उत्तर धौना गांव में तैयार पानी की टंकी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत चयनित लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से पहली किस्त की धनराशि जारी की। इस दौरान जिले के 759 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त पहुंच गई।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के सभी नगर निकायों के सभागारों में कराया गया। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। जनपद में नगर पालिका परिषद भरवारी के 318 लाभार्थियों, नगर पंचायत चरवा के 120 लाभार्थियों, नगर पंचायत दारानगर के एक लाभार्थी, नगर पंचायत करारी के 92 लाभार्थियों, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के 85 लाभार्थियों तथा नगर पंचायत सरायअकिल के 143 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि हस्तांतरित की गई।