अगर कोई चाह ले तो वह गरीबी में भी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर टॉपर बना सकता है। नगर क्षेत्र के रहने वाले संजय ने यह सिद्ध कर दिया। ठेले पर सब्जी बेचकर अपनी बेटी को पढ़ाया और टॉपर बना दिया।
अगर कोई चाह ले तो वह गरीबी में भी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर टॉपर बना सकता है। नगर क्षेत्र के रहने वाले संजय ने यह सिद्ध कर दिया। ठेले पर सब्जी बेचकर अपनी बेटी को पढ़ाया और टॉपर बना दिया।
विज्ञापन
सिराथू तहसील क्षेत्र के कोखराज के रहने वाले संजय कुमार ने में सब्ज़ी का ठेला लगाते हैं। संजय कुमार के तीन बच्चे हैं। अपने इसी छोटे से व्यापार से होने वाली आमदनी से वह परिवार पाल रहे हैं और बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। उनकी बेटी श्रेया कुशवाहा ने नगर स्थित श्री हुबलाल इंटरमीडिएट कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसमें श्रेया कुशवाहा ने 95.50 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अंशिका को 600 में 573 अंक मिले हैं।
उसने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के साथ पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है। वहीं परिजन भी खुशी से फूल नहीं समा रहे हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य जीवन लाल चौधरी, प्रबंधक वीरेंद्र कुमार केसरवानी, लिपिक बृजेश कुमार त्रिपाठी, सुशील पटेल आदि ने छात्रा का मुंह मीठा कराया।