फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही लड़खड़ाया हौसला पोषण मिशन

Thu, 04 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
हौसला पोषण मिशन का आगाज बेहद कमजोर रहा। गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य सुधारे जाने के लिए शुरू की गई सीएम की अति महत्वाकांक्षी योजना हौसला पोषण योजना पहले दिन ही लड़खड़ा गई। जिला स्तरीय अफसरों के गोद लिए गांवों के अलावा अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में महज कोरम पूरा किया गया। पौष्टिक आहार के नाम पर महिलाओं और बच्चों को हल्दी से पीली की गई तहरी और घटिया फल का वितरण किया गया। इससे गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य कितना बेहतर होगा सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से उबारने के लिए हौसला पोषण योजना की शुरुआत की है। बुधवार तीन अगस्त को इसकी शुरुआत दोआबा में भी की गई। इसके अंतर्गत जिले के 1649 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चिह्नित गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया जाना है। डीएम अखंड प्रताप सिंह गोद लिए गांव तियरा जमालपुर, सीडीओ ने जरैनी में पहुंचे।

पूरे जोश के साथ योजना की शुरुआत की। इनके साथ अन्य नामित अफसरों ने भी एक साथ अपने-अपने गोद लिए गांव पहुंचकर योजना की शुरुआत की लेकिन जिन गांवों में अफसर नहीं पहुंचे वहां योजना पहले दिन ही पूरी तरह से धड़ाम हो गई। बानगी के तौर पर विकास खंड कौशाम्बी के मुस्तफाबाद आंगनबाड़ी केंद्र को लिया जा सकता है। यहां पर 11 गर्भवती महिलाओं और 10 अति कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन के लिए बुलाया गया था और हल्दी युक्त तहरी परोसकर खिलाई गई। फल के नाम पर घटिया केला दिया गया। ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि क्या ऐसे ही फल और भोजन से गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
विज्ञापन


थाली से गायब दही और घी
 हौसला पोषण मिशन अभियान के पहले दिन ही जो कुछ देखने को मिला वह चौकाने वाला रहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी का दावा था कि उन्होंने एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र पर घी और दही उपलब्ध कराने का आदेश दे दिया है लेकिन बुधवार को अभियान के पहले दिन ही महिलाओं और बच्चों की थाली में न तो दही दिखी और न ही घी।
 
खिलाया गया पौष्टिक आहार
 विकास खंड कड़ा के केन और टांडा आंगनबाड़ी केंद्र पर हौसला पोषण मिशन की शुरुआत हुई। केन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री माया सिंह ने गर्भवती महिलाओं को पूड़ी सब्जी, दही और फल का वितरण किया। इसी तरह टांडा में ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह की मौजूदगी में कार्यकत्री कमलेश नीलम ने गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को भोजन कराकर योजना की शुरुआत की।

भैरवां केंद्र पर बीडीओ ने की योजना की शुरुआत
विकास खंड कौशाम्बी के भैरवां आंगनबाड़ी केंद्र पर हौसला पोषण मिशन की शुरुआत बीडीओ कमलेश कुमार ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान छाया चौरसिया और आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीना सिंह ने गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया। इसी तरह गुरौली ग्राम प्रधान मीना सिंह, पहरिया प्रधान घनश्याम द्विवेदी और फजुल्लापुर प्रधान छाया देवी ने चिह्नित गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन देकर हौसला पोषण मिशन की शुरुआत की।

नहीं पहुंची गर्भवती महिलाएं
 महेवाघाट द्वितीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजरानी हैं। यहां पर 18 में से छह गर्भवती महिलाएं पहुंची। मानूपुर आंगनबाड़ी कार्यकत्री ऊषा देवी हैं। यहां 14 में से चार गर्भवती महिलाएं पहुंची। महेवाघाट के एक आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री स्वयं प्रभा हैं। यहां 15 में से 10 गर्भवती महिलाएं और कुपोषित 17 में से 9 बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें