फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हरिद्वार-बी टीम बनी राज्य स्तरीय बैडमिंटन की चैंपियन

Sun, 12 Apr 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बालक वर्ग के ​खिलाड़ी। स्रोत- ​शिक्षक
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 96 खिलाड़ियों (48 बालक व 48 बालिकाएं) ने भाग लिया, जिसमें हरिद्वार-बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि वाराणसी-बी टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

क्षेत्र स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय टेवां की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में आगरा, हरिद्वार, लखनऊ और वाराणसी संकुलों के खिलाड़ियों के बीच जिला स्टेडियम में फाइनल मुकाबले खेले गए। शनिवार को हुए मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।
सेमीफाइनल में आगरा बनाम वाराणसी और लखनऊ बनाम हरिद्वार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें हरिद्वार-बी और वाराणसी-बी टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला काफी रोमांच से भरपूर रहा, जहां दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंततः हरिद्वार-बी टीम ने बाजी मारते हुए चैंपियन बनी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी संकुलों के करीब 30 खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य एसके पांडेय, खेल शिक्षक आलोक सिंह सिसोदिया आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन टीजीटी (अंग्रेजी) शिवपून सिंह ने किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बालक वर्ग के खिलाड़ी
अंडर- 14
नाम जिला संकुल
नैवेद्य नैनीताल हरिद्वार-बी
घृत राजपूत बुलंदशहर आगरा-बी
मो. सुहैल बुलंदशहर आगरा-बी
मो. दानिश मिर्जापुर वाराणसी-बी
आशुतोष महोबा लखनऊ-बी
अंडर- 17
नाम जिला संकुल
अर्पित मौर्या अंबेडकर नगर वाराणसी-बी
नितेश बिजनौर हरिद्वार-बी
सुल्तान मुरादाबाद आगरा-बी
अंकित कन्नौज आगरा-ए
कृष्ण रावत टिहरी हरिद्वार-ए
अंडर- 19
नाम जिला संकुल
अरुण रावत उधम सिंह नगर हरिद्वार- बी
अभिनव अंबेडकर नगर वाराणसी-बी
आयुष यादव मऊ वाराणसी-ए
अभिषेक कुमार महाराजगंज वाराणसी-ए
रुद्र प्रताप सिंह रायबरेली लखनऊ-ए
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बालिका वर्ग की खिलाड़ी
अंडर-14
नाम जिला संकुल
सान्वी उधम सिंह नगर हरिद्वार-बी
राशि चित्रकूट लखनऊ-बी
कार्बी देहरादून हरिद्वार-ए
नंदनी बहराइच लखनऊ-ए
सान्वी प्रयागराज वाराणसी-बी
अंदर- 17
नाम जिला संकुल
अक्षरा बांदा लखनऊ-बी
लिसा चंपावत हरिद्वार-बी
नैनशा बुलंदशहर आगरा-बी
कोमल पीलीभीत हरिद्वार-बी
आदिती केसरवानी प्रयागराज वाराणसी-बी
अंडर-19
नाम जिला संकुल
गार्गी हरिद्वार हरिद्वार-ए
सुनीता देहरादून हरिद्वार-ए
शिवानी पासवान महाराजगंज वाराणसी-ए
अरूषि पीलीभीत हरिद्वार-बी
नमन प्रीत उधम सिंह नगर हरिद्वार-बी

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बालक वर्ग के खिलाड़ी। स्रोत- शिक्षक

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बालक वर्ग के खिलाड़ी। स्रोत- शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें