फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छात्रा को तंत्र विद्या कर भगाने का आरोप

Sun, 12 Apr 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक अंतिम सेमेस्टर में दाखिला लेने काॅलेज जा रही छात्रा को बहलाकर जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी युवक का पिता अपनी तंत्र विद्या से परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक युवक ने बताया कि उसकी बहन पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित कौशाम्बी डिग्री कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। एक अप्रैल को वह अंतिम सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए घर से कॉलेज के लिए निकली थी।
आरोप है कि रास्ते में सैयद सरावां स्थित मुश्कान चौराहे के पास पहले से मौजूद पिपरी कोतवाली के तिलगोड़ी गांव निवासी शेष कुमार उर्फ शनि उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को शेष कुमार, रामचंद्र, अरविंद, गुंजा और सविता के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें