फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रोशनदान तोड़ गोदाम से लाखों रुपये का हार्डवेयर सामान चोरी

Tue, 24 Feb 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सिरसी गांव स्थित हार्डवेयर गोदाम में रविवार रात चोर रोशनदान तोड़कर लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार बदहवास हालत में गोदाम पहुंचा। अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

समसपुर गांव निवासी शशि प्रकाश घर के अगले हिस्से में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। उन्होंने सिरसी गांव के पास सामान रखने के लिए गोदाम बना रखा है। शशि के मुताबिक, रविवार देर रात चोर रोशनदान की खिड़की तोड़कर गोदाम के अंदर घुस गए और पाइप, टाइल्स, बिजली के तार सहित अन्य सामान उठा ले गए।
सोमवार सुबह गोदाम पहुंचे दुकानदार ने टूटी खिड़की और सामान बिखरा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर आई पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि रोशनदान दीवार की ऊपरी हिस्से में लगा है। जहां से एक बार में एक ही व्यक्ति अंदर प्रवेश कर सकता है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें