खजूर एक ऐसा फल है, जो स्वाद और सेहत का अनोखा संगम है। यह फल न केवल ऊर्जा देता है, बल्कि पाचन, हृदय, हड्डियों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। रमजान के महीनों में खजूर रोजेदारों की पहली पसंद है क्योंकि खजूर इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ भूख-प्यास नियंत्रित करता है।
ज्यादातर लोग सहरी में भी सीमित मात्रा में खजूर का सेवन करते हैं, ताकि दिनभर ऊर्जा बनी रहे और भूख-प्यास पर नियंत्रण रहे। रमजान शुरू होने से एक सप्ताह पहले ही शहर और ग्रामीण बाजारों में खजूर की दुकानें सज गई हैं।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशिन डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि खजूर में प्राकृतिक शर्करा, फाइबर और खनिज तत्व भरपूर होते हैं, जो शरीर को ताकत देने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं।
: खजूर के अनगिनत फायदे हैं। रोजेदार इफ्तार में इसे खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें तमाम तरह के गुण पाए जाते हैं खजूर का सेवन करने से भूख प्यास नहीं लगती। शरीर में एनर्जी बनी रहती है। हाफिज रईस उद्दीन।
:: खजूर में मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है। इसके खाने से रोजे के दौरान काफी हद तक भूख और प्यास पर नियंत्रण रहता है। खजूर से इफ्तार करना सुन्नत भी है। इसलिए रोजेदारों की पहली पसंद है। - मौलाना इमरान कुरैशी।
डॉ. संजीव सिंह।
डॉ. संजीव सिंह।