फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे मेघ, किसानों के खिले चेहरे

Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी ने अपना पांव पसार दिया। सुबह से दोपहर दो बजे तक लोग पसीने से तर-बतर रहे। इसके बाद एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई।
विज्ञापन


बुधवार की भोर झमाझम बारिश होने से दोआबा में मौसम सुहाना रहा। बृहस्पतिवार की सुबह गर्मी ने अपना प्रकोप फैलाया लेकिन कुछ ही घंटों में बारिस शुरू हो गई। लगातार दूसरे दिन हुई बारिस से किसानों के चेहरे खिल उठे। खेतों में धानों की रोपाई शुरू हो गई। लगभग दो बजे आसमान में मंडराए काले बादलों से झमाझम बारिश हुई। एक घंटे तक हुई बारिश से दोपहर बाद बृहस्पतिवार को भी मौसम सुहाना हो गया।  

 दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है। खेतों की गर्मी शांत होती देख किसान धान की रोपाई को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। कुछ जगह मौसमी बारिश के साथ धान की खेती की शुरुआत भी हो गई है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और उमस के चलते अधिकतर किसानों को बारिश का इंतजार था। लेकिन 20 फीसदी किसानों ने मौसम को धता बताते हुए धान की नर्सरी जून के शुरुआत में कर दी थी। पेड़ों की छांव में की गई धान की नर्सरी अब रोपाई के लिए तैयार हो गई है। जिन किसानों की नर्सरी तैयार है वह दो दिन की झमाझम बारिश के बाद अब धान की रोपाई के लिए खेतों की तैयारी में जुट गए हैं।

 भीषण तपिश और उमस के बीच आम और जामुन बाजारों में उपलब्ध तो हो गए थे पर उनका जायका लोगों को कम भा रहा था। बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश के साथ इन मौसमी फलों के स्वाद में बढ़ावा हो गया है। अब आम और जामुन के फल बारिश का पानी पाते ही पेड़ों में पकने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें