फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बाद पेट्रोल का लिया गया नमूना

Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के डोरमा स्थित सोमलता पेट्रोल पंप पर डीजल में मिट्टी का तेल मिलाए जाने की शिकायत पर ग्राहक के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस शिकायत पर एसडीएम विवेक चतुर्वेदी ने डीएसओ को बुलाया। डीएसओ ने जांच के लिए डीजल का नमूना भरवाया।
विज्ञापन


सैनी क्ष्ेात्र के गरई निवासी रोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह सोमलता पेट्रोल पंप डीजल लेने के लिए गया। उन्होंने 20 लीटर डीजल एक गैलन में लिया। इस दौरान उन्हें लिए गए डीजल के तेल से मिट्टी के तेल की महक महसूस हुई। रोहित का कहना है कि उन्होंने पंप पर मौजूद मालिक के बेटे अक्षय से इस बावत शिकायत दर्ज कराई तो वह उल्टे झगड़े पर आमादा हो गया। रोहित ने इस मामले की शिकायत एसडीएम सिराथू विवेक चतुर्वेदी से जाकर किया।

एसडीएम ने तत्परता दिखाते हुए डीएसओ को बुलाकर जांच के लिए पेट्रोल पंप पहुंच गए। देर शाम अधिकारियाें ने जांच के लिए डीजल का नमूना लिया। एसडीएम ने बताया कि किसान ने सोमलता पेट्रोल पंप पर डीजल में मिट्टी के तेल की मिलावट किए जाने की शिकायत की थी। डीएसओ को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है। उन्होंने मिलावट की जांच के लिए नमूना ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें