मंझनपुर। जिले में धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों में जिंगल बेल की धुन गूंजी। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। एमजीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज में पर्व क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। किड्जी/केपीएस भरवारी, केपीएस भींटी एवं एनडी कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने क्रिसमस-ट्री बनाया। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चों सेंटा क्लॉज बनकर एक-दूसरे को उपहार बांटा। विद्यालय की ओर से भी बच्चों को केक, चाकलेट व अन्य उपहार वितरित किए गए।
कॉलेज चेयरमैन एवं विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने बच्चों को क्रिसमस डे की बधाई दी। इस मौके पर केपीएस भरवारी के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह, एनडी के प्रिंसिपल मयंक मिश्रा, केपीएस भींटी की सीमा पवार एवं किड्जी की प्रिंसिपल अनुपमा जायसवाल समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। इसी तरह से मेवालाल जूनियर हाईस्कूल कल्यानपुर सिराथू में भी धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया गया। इस मौके पर भरतलाल, रामचंद्र समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।