फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी

Mon, 25 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले दोआबा के व्यापारियों ने रविवार को मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचकर जीएसटी कानून के खिलाफ प्रधानमंत्री को संबोधित मांगों को ज्ञापन सांसद विनोद सोनकर के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन


जिला उद्योग व्यापार मंडल कौशाम्बी द्वारा रविवार को मुख्यालय मंझनपुर में जीएसटी कानून, आयकर में जेल, जुर्माना और इंस्पेक्टर राज के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में व्यापारियों ने जीएसटी कानून, आयकर में व्यापारियों को जेल भेजने, प्रतिदिन जुर्माना तथा इंस्पेक्टर राज के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद बाद प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भाजपा कार्यालय पहुंचकर सांसद विनोद सोनकर के प्रतिनिधि अखिलेश विश्वकर्मा को सौंपा।

सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने गिरफ्तारी को समाप्त किए जाने, दैनिक जुर्माना व्यवस्था समाप्त करने, जांच के समय आलमारी, बाक्स का ताला तोड़ने के अधिकार को समाप्त करने की मांग की। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि इससे व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ेगा। ऐसे में जीएसटी के प्रस्ताव पर शासन को एक बार पुन: विचार करने की जरूरत है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष रमेश केसरवानी, अंशुल केसरवानी, मंजर अब्बास, संतोष केसरवानी, अनूप कुमार, सुरेश कुमार, अमित वर्मा, राहू वर्मा, शुभम् कुमार, सुमित कुमार समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें