फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रेलवे फाटक पर धूप से राहगीरों को बचाएगी ग्रीन चादर छत

Sun, 25 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए लगाई जा रही ग्रीन चादर छत। संवाद
विज्ञापन
भरवारी। भरवारी रेलवे फाटक के दोनों तरफ ग्रीन चादर छत की व्यवस्था की गई है। यहां अक्सर फाटक देर तक बंद हो जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। नई व्यवस्था से जाम में फंसे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भरवारी में रेलवे फाटक अक्सर देर तक बंद हो जाता है। इससे दोनों तरफ फाटक खुलने का इंतजार कर रहे राहगीरों को चिलचिलाती धूप के चलते परेशानी होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर प्रशासन ने रेलवे फाटक के ऊपर बांस-बल्ली के सहारे हरे रंग की चादर बिछवाना शुरू कर दिया है। यह व्यवस्था प्रयागराज की तर्ज पर की गई है।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के गौरव, नीरज और शिवम ने बताया कि व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी और नगर अध्यक्ष से 17 मई को आयोजित बैठक में मांग की थी। नगर अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका परिषद की निधि से यह व्यवस्था की जा रही है। इसमें करीब 50 हजार रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें