चरवा कोतवाली के मोहसिनी गांव निवासी सुरजीत कुमार ने दादा पर 41 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।
सुरजीत कुमार ने बताया कि उसके पिता के जीवित रहते हुए भाइयों के बीच घर और संपत्ति का बंटवारा हो चुका था। इस बंटवारे में पिता को 41 हजार रुपये नकद के साथ-साथ सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन आदि हिस्सा मिला था। पिता ने ये सामान दादा को सौंप दिया था। कुछ दिनों पहले पिता की मृत्यु हो जाने के बाद सुरजीत ने दादा से अपना हिस्सा मांगा। आरोप है कि अब वह सामान देने में टालमटोल करने लगा। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने दादा के खिलाफ तहरीर दी है।