फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: टाउन एरिया प्रशासन पर भूमि कब्जाने का आरोप

Fri, 17 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी टाउन एरिया प्रशासन पर कस्बे के एक व्यक्ति ने भूमि कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को शिकायतपत्र भेजा है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन

करारी कस्बे के गड़हीपर मोहल्ला निवासी अनीस अहमद ने बताया कि उनकी कस्बे में पुश्तैनी जमीन है जिसके अभिलेख में दादा अली हुसैन व परदादा जियावन शेख का नाम बतौर संक्रमणीय भूमिधर दर्ज है। पीड़ित की मानें तो करारी टाउन एरिया प्रशासन ने उनकी किंग नगर मोहल्ला स्थित जमीन पर कब्जा कर लिया है। उस जमीन में अब गंदगी फेंकी जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि रोजगार की वजह से वह और उनका परिवार कानपुर में रहता है। करारी जाने और राजस्व अभिलेख निकालने पर कब्जे की जानकारी हुई। शिकायत के बाद डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर अधिकारी आरोपों को गलत बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें