फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने हर इंसान की जरूरतों का ख्याल रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने हर इंसान की जरूरतों का ख्याल रखा
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जनहितकारी बजट पेश किया: चंद्रिका प्रसाद
मंझनपुर। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मंगलवार को जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि प्रदेश सरकार के जनहितकारी बजट को लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय मंगलवार को जिले में थे। उन्होंने पहले कांशीराम स्थित गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहितकारी बजट पेश किया है। हर इंसान की जरूरतों का ख्याल रखा गया है। बजट की विस्तृत रूपरेखा पांच अप्रैल को जिले में प्रदेश से आने वाले वरिष्ठ नेता प्रस्तुत करेंगे। खासकर स्थानीय मामलों में क्या मिला।् इसकी जानकारी दी जाएगी। कार्यकर्ता उन्हीं बातों को जनता के बीच प्रचारित करेंगे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने भाजपा की नव गठित कमेटी को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, प्रेमचंद्र चौधरी, उदयन सिंहए जय प्रकाश विश्वकर्मा, संजय जायसवाल, दीपचंद्र, प्रतिभा कुशवाहा, संगीता सरोज, जयसिंह पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें