फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका भरवारी को मिले वित्तीय अधिकार, खुले विकास के द्वार

Fri, 01 Jun 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
news
विज्ञापन
लंबी कवायद के बाद नवगठित नगर पालिका भरवारी को वित्तीय अधिकार मिल गया। इसके बाद नगर पालिका के ठहरे हुए विकास को गति मिल जाएगी। पालिका क्षेत्र में शामिल गांवों में स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के साथ ही बिजली के हाई मास्ट, खेल के मैदान, पार्क के अलावा तालाबों के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर पालिका को शहरी रूप देने के लिए सडक, पानी के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


यह जानकारी चायल क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय गुप्ता एवं अधिशार्षी अधिकारी गिरीश चंद्र ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका भरवारी में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में दी। बताया कि एक सितंबर 2017 को नगर पालिका का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद अभी तक वित्तीय अधिकार नहीं मिलने से विकास का पहिया थम गया था। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मदद से नगर पालिका को वित्तीय अधिकार मिल गया है।   राज्यवित्त से अब तब प्राप्त हो रहे 23 लाख की जगह प्रतिमाह दो करोड 33 लाख 46 हजार तथा चौदहवें वित्त से लगभग चार करोड1 की भारी भरकम धनराशि प्राप्त होगी। इस रकम से नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले सभी 28 गांवों को  शहरी तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्रत्तेक गांव में हाईमास्ट लगाए जाएगें।

अच्छी शिक्षा के लिए विद्यालयों को कानवेंट की तर्ज पर स्थापित करने के साथ ही चिकित्सा सुविधा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित किए जाएगें। जिससे काम के लिए इधर-उधर भटक रहे युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध हो सके। दशककों से बदहाल मूरतगंज के ऐतिहासिक तालाब का 72.71 लाख की धनराशि से सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


चार जोन में बांटकर कराएंगे विकास, लगेगा आरओ प्लांट
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी गिरीश चन्द्र ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र को चार जोन में बांट कर विकास कार्य का खाका तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए चारों जोन में आरओ प्लांट लगाए जाएगें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें