मंझनपुर। बरौला गांव में मत्स्य पालन के नाम पर हुए पट्टे पर फसल तैयार की जा रही है। पहले धान की फसल बोई। शिकायत के बाद प्रशासन ने फसल कटवाकर नीलाम कर दी। अब फिर गेहूं की बोआई कर दी।
मंझनपुर तहसील के बभनपुरवा निवासी मैकी पत्नी बैजनाथ के नाम पर मत्स्यपालन के लिए बरौला गांव में तालाब की भूमि का पट्टा हुआ था। भूमि समतल है।
मैकी ने इस पर मछली पालन के स्थान पर धान की फसल तैयार की थी। गांव के गुलाब ने शिकायत की तो डीएम के निर्देश पर तहसील की ओर से प्रकरण की जांच कराई गई।करीब चार बीघा जमीन पर धान तैयार मिली। इस पर कानूनगो समेत अन्य कर्मचारियों ने धान कटवाकर उसकी नीलामी कर दी।
पट्टे वाली जमीन को ऊनों गांव के प्रधान राहुल त्रिपाठी की सुपुर्दगी में दे दिया। रबी के सीजन में एक बार फिर इस भूमि पर गेहूं की बोआई कर दी गई। एक बार फिर गुलाब ने शिकायत की है।