फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडों में गोल्ड की बारिश, अब विदेश की बारी

Sat, 13 May 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे (महाराष्ट्र) में हुई राष्ट्रीय ग्रामीण प्रतियोगिता में कौशाम्बी के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने ताइक्वांडों और हैंडबाल में गोल्ड की झड़ी लगा दी है। इसके अलावा सिल्वर पर जिले के खिलाड़ियों का कब्जा रहा। ताइक्वांडों और हैंडबाल में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन नेपाल के काठमांडू में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में 20 देश के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन


    सदर ब्लाक के पवैया और मूरतगंज ब्लाक के मोहन नगर के प्राइमरी विद्यालय के छात्रों का चयन ताइक्वांडो और हैंडबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। राष्ट्रीय ग्रामीण प्रतियोगिता पुणे में छह व सात मई को हुई। ताइक्वांडों में कोमल, कृष्णनन, दीपाली, विकास, सचिन, अमन, आदिल ने गोल्ड जीता। जबकि आकाश, दीपक, कलश ने चांदी पर कब्जा जमाया। वशिष्ठ गुप्ता को तांबे से ही संतोष करना पड़ा।  अंडर-14 की हैंडबाल प्रतियोगिता में भी कौशाम्बी की टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता है। छात्रों की इस कामयाबी से प्रशिक्षक हीरालाल एम कैथल गदगद हैं। बीएसए दलश्रृंगार यादव व एबीएसए अविनाश सिंह ने छात्रों को बधाई दी है

। ताइक्वांडों और हैंडबाल में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। ये खिलाड़ी 15 जून को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नेपाल के काठमांडू जाएंगे। प्रशिक्षक हीरालाल एम कैथल ने बताया कि नेपाल में होने वाली प्रतियोगिता में 20 देश के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि खिलाड़ी होनहार हैं और वह गोल्ड ही जीतकर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें