फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आर्टिफिशियल ज्वेलरी के आगे सोने-चांदी की चमक हुई फीकी

Mon, 01 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तारा केसरवानी
विज्ञापन
सहालग के सीजन में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच महिलाएं शृंगार के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी को तवज्जो दे रहीं हैं। जिले में राजकोट, महाराष्ट्र और आगरा की आर्टिफिशियल ज्वेलरी को महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। मंझनपुर, करारी, भरवारी, पश्चिम शरीरा और सरायअकिल आदि बाजारों में आर्टिफिशियल की दुकानें सज चुकी हैं।
विज्ञापन

करारी के ज्वेलरी व्यापारी संदीप कुमार ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी की लोकप्रियता बढ़ी है। अब केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि युवतियां भी मोतियों और क्रिस्टल वाली ज्वेलरी की ओर आकर्षित हो रही हैं। इसकी मुख्य वजह सोने-चांदी के बढ़ते दाम ने आम आदमी की जेब पर असर डाला है।
बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच महिलाएं अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी को सुरक्षित और आकर्षक विकल्प मान रही हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी से महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश और आधुनिक बना रही हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किफायती होने के साथ-साथ दिखने में असली ज्वेलरी जैसी चमकदार होती है।
विज्ञापन

ये ज्वैलरी 200 रुपये से 2000 रुपये में आसानी से मिल जाती हैं। दुकानदारों ने बताया कि त्योहार, शादी-ब्याह का मौका हो या फिर कोई गेट टू गेदर हो ज्वलेरी के बिना महिलाओं का लुक अधूरा होता है।
आर्टिफिशियल ज्वेलरी की कीमत पर(रुपये में)

पतली चेन 40-50

मोटी चेन 100-150

मंगल सूत्र 50-250

झुमका 50-100

हार सेट 250-350

कंगन 100-150

मीना 20-40

पायल 80-150





महंगाई काफी बढ़ गई है। सोने-चांदी के आभूषण खरीदना अब हर आदमी के बजट में नहीं है। ऐसे में बाजार में आर्टिफिशियल आभूषण आ गए हैं, जो देखने में एकदम असली लगता है। इसका दाम एकदम कम होता है। -तारा केसरवानी
आर्टिफिशियल गहना हमारे लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। हम इसे कहीं भी पहन कर जा सकते हैं। बिना किसी डर के इन गहनों के खोने का भी डर नहीं रहता है। -मिली केसरवानी
महंगाई की वजह से आर्टिफिशियल ज्वेलरी की लोकप्रियता बढ़ी है। अब केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि युवतियां भी मोतियों और क्रिस्टल वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी को पसंद कर रही हैं। -अमित रस्तोगी, आभूषण व्यापारी, सराय अकिल

तारा केसरवानी

तारा केसरवानी

तारा केसरवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें