फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम

Wed, 13 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
दोआबा से 20 जुलाई को कांवड़ियों का जत्था रवाना होना है। जिसके मद्ेदनजर पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जलाभिषेक के लिए निकलने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। हाईवे की एक लेन को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि सावन महीना शिवपूजन को समर्पित होता है। सावन में शिवालयों और बाबा धाम जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था निकलता है। कौशाम्बी और आसपास के कई जिलों से कांवड़िया बाबा बैजनाथधाम जलाभिषेक के लिए जाते हैं। इन कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से तगड़ी व्यवस्था की गई है। एसपी वीके मिश्रा ने 20 जुलाई को जिले के कनवार बार्डर से लेकर कोखराज सिहोरी हाईवे गंगा पुल और मंदर मोड़ तक जीटी रोड की उत्तरी पट्टी को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रखने का निर्देश कोतवाली प्रभारियों को दिया गया है।

इस पटरी पर वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित रखा गया है।इसके अलावा हाईवे पर अजुहा, सैनी, टेढ़ीमोड़, गंगा हाईवे पुल, मूरतगंज और महगांव में पुलिस की पिकेट ड्यूटी भी लगाई गई है। वहीं हाईवे पर कटे इंटरसेक्शन को भी बैरीकेटिंग कर बंद करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांवड़ियों की भीड़ के अनुसार सुरक्षा के निर्देश दिए गए है। यदि निर्देशों पर अमल नहीं किया गया तो जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 सावन मास में बाबा धाम जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे को जिले से रवाना करने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों कीसुविधा के लिए हाईवे पर विशेष चौकसी बरतने को कहा है। कनवार बार्डर से लेकर मंदर मोड़ तक 2 उपनिरीक्षकाें के साथ 22 कांस्टेबलों को तैनात किया गया है।

सैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कनवार बार्डर से लोहदापुल तक 2 कांस्टेबल, लोहंदा पुल से सैनी चौराहे तक 2 कांस्टेबल, सैनी चौराहे से ननमई बार्डर तक एक उपनिरीक्षक और 2 कांस्टेबल, कड़ा धाम से सैनी चौराहे तक एक उपनिरीक्षक और 2 कांस्टेबल, कस्बा सिराथूू से सैनी चौराहा तक 2 कांस्टेबल, कोखराज थाना अर्तगत ननमई से ककोढ़ा तक  2 कांस्टेबल, ककोढ़ा से हाईवे पुल तक 2 कांस्टेबल, इमामगंज से हाईवे गंगा पुल तक 2 कांस्टेबल, चरवा थाना क्षेत्र के इमामगंज से महगंाव तक 2 कांस्टेबल और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगंाव से पूरामुफ्ती गेट तक 2 कांस्टेबल, पूरामुफ्ती से मंदर मोड़ तक 2 कांस्टेबल विशेष रूप से लगाए जाएंगे।

 पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के हाईवे पर विश्ेाष पिकेट पुलिस फोर्स लगाई है। जिसमें 6 उपनिरीक्षक के साथ 12 कांस्टेबल शामिल हैं। जो कांवड़ियों पर विशेष नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें