फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी स्वाभिमान कार्यक्रम में छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। विकास खंड के दारानगर स्थित गांधी मेमोरियल इंटर कालेज में सोमवार को नारी स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अफसरों ने छात्राओं को अधिकार और कानून के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम ने नारी स्वाभिमान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को जागरुक और उनके जुड़े मामलों के बाबत बने कानून को भी बताया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर कालेज की छात्राओं को सेनेटरी नैपकीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एसपी प्रदीप गुप्ता, एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या, भाजपा नेता आद्या प्रसाद पांडेय, ऋषिनंदन साहू, सीओ सिराथू रामवीर सिंह, इंस्पेक्टर सैनी अर्जुन सिंह, सीएचसी कड़ा के अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह, डॉ. सौम्या आनंद, बीपीएम प्रदीप सिंह, राजू तिवारी, चंद्रनंदन साहू, जयमणि तिवारी, मुमताज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें