मंझनपुर। सौभाग्य योजना से हर घर तक बिजली पहुंचाए जाने के लिए प्रशासनिक मिशनरी मैदान में उतरेगी। बिजली विभाग के अलावा अन्य विभागों के लोगों को कनेक्शन कराने के लिए लगाया गया है।
जिले में 436 ग्राम पंचायते हैं। इसमें 22 सौ मजरे जुड़े थे। 1688 मजरों तक बिजली नहीं पहुंची थी। यहां के वाशिंदों को प्रकाश के लिए ढिबरी का सहारा लेना पड़ता था। पिछले दिनों सौभाग्य योजना से वंचित इन मजरों में भी उर्जीकरण किया गया।
अब हर घर में कनेक्शन किया जाना है। इसके लिए 25 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। कनेक्शन से एक भी परिवार वंचित नहीं रहे, इसके लिए बिजली विभाग के अफसरों के अलावा अन्य विभाग के लोगों को लगाया गया है। सीडीओ इंद्रसेन सिंह बताया गांव में आंगनबाड़ी, आशा, रोजगार सेवक, सेक्रेटरी और लेखपाल ग्रामीणों से सीधा जुड़े होते हैं। उन्हे कनेक्शन का फार्म उपलब्ध कराकर भरवाने के लिए कहा गया है। जल्द से जल्द हर घर तक बिजली पहुंचाई जाएगी। 25 दिसंबर तक हर हाल में जिले के सभी घरों रोशन कर दिया जाएगा।