फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालिका की मौत

Wed, 05 Jun 2019 12:37 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
drown
विज्ञापन
कनैली। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के रक्सराई गांव में मंगलवार सुबह तालाब में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


रक्सराई गांव की शकीना (12) पुत्री राजकरन मंगलवार सुबह भैंस को पानी पिलाने गई थी। इस दौरान उसकी भैंस तालाब में डूब गई। उसे बचाने के चक्कर में शकीना भी गहरे पानी में समा गई। यह देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शकीना का शव बाहर निकाला। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। सरायअकिल इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन पीएम के लिए राजी नहीं हुए। इसलिए पंचनामा के बाद लाश उनके हवाले कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें