फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को बनाया बंधक

Wed, 05 Jun 2019 12:37 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
tear
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता का दरिंदे ने अपहरण कर लिया। वह उसे अपने घर पर बंधक बनाकर रखा है। लड़की को छुड़ाने जाने पर पीड़ित परिजनों की पिटाई करता है। इससे परेशान पिता ने मंगलवार को एसपी को मामले से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोखराज इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि नौ मई को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोस का एक युवक बहाने से घर में घुस गया। दावा किया कि कनपटी पर तमंचा सटाकर उसने दुष्कर्म किया। पीड़ित की मानें तो तभी पुलिस से की शिकायत की गई थी। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देना शुरू किया तो 11 मई को उसने पीड़ित बेटी का अपहरण कर लिया। वह उसे अपने घर पर बंधक बनाकर रखे हुए है। लिखित सुलहनामा से पहले किसी भी कीमत पर छोड़ने को राजी नहीं है। लड़की को छुड़ाने जाने पर उसके परिजनों को पीटता है। आरोपी अपने घर वालों के साथ ग्रामीणों की भी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कोखराज कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें