फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवती से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Sun, 08 Feb 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की युवती से गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता चिल्लाते हुए किसी तरह भाग कर घर में घुस गई। आरोप है कि इस पर आरोपी अपने पिता व दो अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट करने लगा। बीच-बचाव को आए उसके पिता को भी पीटा गया।
विज्ञापन

शिकायत लेकर गए पीड़िता के पिता को पुलिस ने उल्टा निरोधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता के पिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती 16 नवंबर 2025 को कुएं पर पानी भरने गई थी। तभी पड़ोसी अरुण छींटाकशी करते हुए उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। इसपर युवती चिल्लाते हुए भागकर अपने घर में घुस गई। आरोप है कि शोरगुल सुनकर अरुण के पिता रामसिंह के अलावा अजीत व भूपेंद्र आ गए और घर में घुसकर युवती को पीटने लगे।
विज्ञापन

युवती के माता-पिता बीच बचाव करने लगे तो उन्हें भी लात घूंसों से पीटा। घटना के दौरान अरुण ने गले में पहना लॉकेट छीन लिया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना की सूचना थाना करारी में उसी दिन रात में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उल्टा उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर चालान करके जेल भेज दिया गया। तीन दिन बाद पीड़िता के पिता छूटकर फिर से थाने गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसपर पीड़िता के पिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें